रेवाड़ी। नैचाना स्थित पीएमश्री नवोदय विद्यालय में कक्षा नौवीं व ग्यारहवीं की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए आगामी दस फरवरी को परीक्षा का आयोजन होगा। जिले में रिक्त स्थानों के पूरा करने के लिए चार केंद्र बनाए गए हैं।
प्रवेश परीक्षा के लिए चार परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। 9वीं कक्षा के लिए तीन केंद्र बनाए गए हैं जिसमें नैचाना स्थित राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 360, रेवाड़ी विद्यालय में 360 व नैचाना स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में 140 विद्यार्थियों के परीक्षा देने की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही 11वीं कक्षा में परीक्षा देने के लिए नैचाना स्थित पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय में 193 विद्यार्थियों के परीक्षा देने के लिए व्यवस्थाएं बनाई गई है।
समस्या पर विद्यालय मेंं करें संपर्क
परीक्षा को लेकर एडमिट कार्ड जारी किए जा चुके हैं। विद्यार्थी विद्यालय की वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही अगर किसी विद्यार्थियों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी प्रकार की समस्या हो रही हो तो वह विद्यालय में संपर्क कर सकता है। इसके साथ ही रिक्त पूरक परिक्षा में नौवीं कक्षा के लगभग 860 विद्यार्थी व ग्यारहवीं कक्षा के 193 विद्यार्थी परीक्षा देंगे।
रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए कक्षा नौवीं के लिए तीन और ग्यारहवीं के लिए एक परीक्षा केंद्र बनाया गया है। दस फरवरी को होने वाले प्रवेश परीक्षा में करीब एक हजार विद्यार्थी शामिल होंगे।
प्राचार्य सुरेंद्र सिंह,पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय नैचाना