बावल के प्राणपुरा रोड स्थित गुर्जरों की ढाणी निवासी पूर्व सैनिक रमेश की स्कूटी से रविवार को लाइसेंसी दुनाली और 9 कारतूस गायब हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार रमेश बावल की एक कंपनी में सुरक्षा गार्ड के पद पर तैनात है। वह ड्यूटी देकर अपनी दुनाली के साथ स्कूटी पर सवार होकर घर जा रहा था। बावल के छोटूराम चौक पर स्कूटी को खड़ा करके खरीददारी करने लग गया। दुनाली व कारतूस स्कूटी पर लटके बैग में रखे थे। जब वह कार्य निपटाकर स्कूटी के पास पहुंचा तो उसे बैग गायब मिला।
बावल पुलिस अधिकारी धर्मबीर ने कहा कि सूचना पाकर बावल पुलिस मौके पर पहुंची और रमेश की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।