फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पूर्व सैनिकों ने साझा कीं यादें, देश सेवा का संकल्प दुहराया

Fri, 02 Jan 2026 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। सनसिटी में 20 कुमाऊं बटालियन का स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। बटालियन की स्थापना 1 जनवरी 1981 को हुई थी। इस अवसर पर एकत्रित हुए बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों ने सैन्य जीवन की स्मृतियों को साझा करते हुए राष्ट्र सेवा का संकल्प दुहराया।
विज्ञापन

समारोह की अध्यक्षता कैप्टन सुमेर सिंह ने की। उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों से लगातार स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया जा रहा है, जिससे पूर्व सैनिकों के बीच आपसी जुड़ाव मजबूत हुआ है और नई पीढ़ी को सेना के गौरवशाली इतिहास से प्रेरणा मिल रही है। उन्होंने कहा कि 20 कुमाऊं बटालियन ने हमेशा देश की सीमाओं की रक्षा में अनुशासन, साहस और समर्पण की मिसाल पेश की है।
कार्यक्रम के दौरान बटालियन की उपलब्धियों, सैन्य परंपराओं और शहीद साथियों के बलिदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि बटालियन ने विभिन्न अभियानों और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में अद्वितीय शौर्य का प्रदर्शन करते हुए देश की सुरक्षा में अहम भूमिका निभाई है।
विज्ञापन

इस अवसर पर कैप्टन जगमाल सिंह, सूबेदार मेजर रामचंद्र यादव, सूबेदार वेद पाल, सूबेदार दयानंद, कैप्टन रामनिवास, सूबेदार मेजर कवर सिंह, कैप्टन रामचंद्र, हवलदार मुकेश, हवलदार रामफल, सिपाही अशोक कुमार, कैप्टन रणवीर सिंह, कैप्टन राजेश कुमार, सूबेदार बिरेंद्र सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें