फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘लॉफ्टर थेरैपी से इम्यूनिटी बढ़ाएं, रोगों को दूर भगाएं’

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर की पंजाबी धर्मशाला में रविवार की सुबह सामाजिक संस्था ‘हमारा परिवार’ की ओर से स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर समाजसेवी केएल खरबंदा ने सभी लोगों से आभार जताया। साथ ही कहा कि लॉफ्टर थेरैपी से लोगों को इम्युनिटी बढ़ाना चाहिए। इससे सभी रोग अपने आप दूर भाग जाएंगे। इस दौरान कार्यक्रम में जलवा डांस अकेडमी की कलाकार जूही, संस्कृति व पूर्वांशी ने स्वच्छता के लिए सुंदर नाटिका प्रस्तुत की।
विज्ञापन

पवित्रा प्रतिष्ठान के अध्यक्ष प्रो. अनिरुद्ध यादव, शिक्षाविद नरेश मेंहदीरता और कार्यक्रम के आयोजक दिनेश कपूर ने कहा कि यदि किसी ने वैक्सीन की दोनों डोज लगवा ली है और गर्म पानी का सेवन करते हैं। साथ ही भोजन में सलाद, फल व पौष्टिक आहार ले रहे हैं तो ऐसे लोगों को ओमिक्रॉन से घबराने की जरूरत नहीं है। फिर भी ऐहतियातन पूरी सावधानी रखें। गले में खरास व सूजन होने, कंधों में दर्द या हल्का बुखार होने पर घबराए नहीं, चिकित्सक से परामर्श लेकर उसका इलाज करवाएं।
महिला प्रधान शशि जुनेजा, उप प्रधान निशा सीकरी लुगानी व शिक्षाविद नेहा मेहता ने कहा कि इन दिनों स्कूल बंद हैं। घर में बच्चों के साथ खेलने दें और उनको पूरी तरह से ऊर्जा युक्त रखें। ऑनलाइन पढ़ाई में उनका सहयोग करें। कार्यक्रमों में उल्लेखनीय सेवाओं के लिए डॉ. नीरू वर्मा, सूर्या, किशोरी नंदवानी, नेहा मेहता को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट किए गए। इस कार्यक्रम में राजेंद्र गेरा, उपप्रधान परवीन गुप्ता, सुदर्शन मेंहदीरता, आशा तनेजा, अशोक जुनेजा, कपिल कपूर, ओजस्वी, प्रीति, सोनिया कपूर, मनीष जलवा, सतपाल ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो :3
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें