फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल उपाधीक्षक की पत्नी ने वार्डन के खिलाफ दर्ज कराया केस

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जेल उपाधीक्षक की पत्नी व जेल वार्डन के बीच चल रहे विवाद में शनिवार को सदर थाना पुलिस ने एक और एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने जेल उपाधीक्षक की पत्नी पूनम की शिकायत पर जेल वार्डन प्रेमलता के खिलाफ मारपीट व धमकी देने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस तीन जनवरी को जेल वार्डन की शिकायत पर उपाधीक्षक की पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर चुकी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में जेल उपाधीक्षक नरेश गोयल की पत्नी पूनम ने मारपीट का आरोप लगाते हुए कहा कि 29 नवंबर को प्रेमलता का बेटा उनके बेटे ओजश को अपने घर बुला कर ले गया था। वहां पर प्रेमलता व उनकी बेटी ने ओजश का गला दबाते हुए उसके साथ बुरी तरह मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद घर से बाहर फेंक दिया। वह बेटे के रोने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचीं। उसी शाम जेल वार्डन ने उनकी बालकनी में भी पत्थर फेंके। पूनम ने शिकायत की प्रति पुलिस अधीक्षक, जेल अधीक्षक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, महानिदेशक कारागार, पुलिस महानिदेशक व महिला बाल विकास मंत्रालय को भी भेजी थी। सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
जेल वार्डन ने भी कराया था मामला दर्ज
जेल वार्डन ने भी पूनम पर उनके बेटे अंशुल के साथ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए राज्य बाल संरक्षण आयोग की चेयरपर्सन व पुलिस को शिकायत दी थी। सदर थाना पुलिस ने तीन जनवरी को प्रेमलता की शिकायत पर पूनम के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें