फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: काम पर 10 मिनट लेट पहुंचने पर इंजीनियर पर हमला, बाइक सवार युवकों ने कार भी तोड़ी

Tue, 11 Aug 2026 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
पीड़ित की कार पर हमला करते वीडियो में कैद आरोपी। स्रोत : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
बावल। स्थानीय एक कंपनी में प्रशिक्षण ले रहे महेंद्रगढ़ के गांव गढ़ी निवासी इंजीनियर के काम पर 10 मिनट देरी से पहुंचने को लेकर बाइक सवार तीन युवकों ने हॉकी-डंडों से हमला कर दिया। आरोपियों ने बीच सड़क पर इंजीनियर की पिटाई की और उनकी कार को तोड़ दिया।
विज्ञापन

इंजीनियर ने किसी तरह कार भगाकर अपनी जान बचाई लेकिन आरोपी काफी दूर तक बाइक से उसका पीछा करते रहे। वारदात का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवक कार पर हमला करते और उसका पीछा करते दिखाई दे रहे हैं। संवाद वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
महेंद्रगढ़ जिले के गांव गढ़ी निवासी सूरज ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह बावल की एक कंपनी में प्रशिक्षण ले रहे हैं। 30 जुलाई को पेट में तकलीफ होने के कारण वह शिफ्ट लाइन पर करीब 10 मिनट देरी से पहुंचे थे। उसने इसकी सूचना सुपरवाइजर को दे दी थी।
विज्ञापन

आरोप है कि दूसरी शिफ्ट लाइन के सुपरवाइजर सोनू ने उसे देरी को लेकर गालियां दीं और धमकी दी। सूरज ने इसका विरोध किया तो उसे देख लेने की धमकी दी गई।
सूरज के अनुसार, 31 जुलाई की रात करीब 10 बजकर 50 मिनट पर वह कंपनी से कार लेकर बाहर निकला। कंपनी गेट के पास पहले से मौजूद सोनू और उसके दो साथियों ने हॉकी-डंडों से उस पर हमला कर दिया।
आरोपियों ने कार में भी तोड़फोड़ की। किसी तरह वह कार लेकर वहां से निकला तो आरोपियों ने बाइक से उसका पीछा किया।
वारदात का वीडियो आरोपियों के एक साथी ने इंटरनेट मीडिया पर साझा किया। पुलिस ने घायल इंजीनियर की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर दो आरोपियों से पूछताछ कर रही है। मामले में कसोला थाना के थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि मामले में जांच जारी है। जल्द मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें