फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कर्मचारियों को नशे के दुष्प्रभाव, साइबर अपराध व यातायात के नियमों के बारे में किया जागरूक

Fri, 06 Dec 2024 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
कंपनी कर्मचारियों को जागरूक करते पुलिस की टीम।
विज्ञापन
धारूहेड़ा। पुलिस की टीम ने वीरवार को कस्बा स्थित एक निजी कंपनी के कर्मचारियों को नशे के दुष्प्रभाव, साइबर अपराध व यातायात के नियमों के बारे में जागरूक किया। टीम द्वारा कर्मचारियों को साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 और साइबर क्राइम पोर्टल के माध्यम से अपनी सुरक्षा और अन्य नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उपाय भी बताए गए।
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस टीम द्वारा उपस्थित कर्मचारियों को विभिन्न प्रकार के साइबर अपराध, जैसे ऑनलाइन धोखाधड़ी, फिशिंग, और डिजिटल भुगतान से संबंधित साइबर अपराध के बारे में जानकारी दी गई। उन्हें साइबर अपराध से बचने के उपायों के बारे में भी बताया गया, ताकि वे सुरक्षित रूप से अपना डिजिटल लेन-देन कर सकें। पुलिस टीम ने यातायात नियमों का पालन करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।
कर्मचारियों को बताया कि किस प्रकार सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यातायात नियमों के संकेतों का पालन करना और निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाना अनिवार्य है। पुलिस ने सभी कर्मचारियों से यह अपील कि की यात्रा के दौरान यातायात नियमों का पालन करके सकुशल अपने गंतव्य स्थान पर पहुंचे। इस अवसर पर सेक्टर-6 धारूहेड़ा थाना प्रभारी पीएसआई संजय कुमार, थाना धारूहेड़ा प्रभारी व धारूहेड़ा टीएपी इंचार्ज एएसआई दलीप सिंह रूप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें