फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: महंगाई, बेरोजगारी के खिलाफ आंदोलन पर जोर

Sat, 06 Jun 2026 11:07 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
बैठक के दौरान जानकारी देते संगठन के पदाधिकारी। स्रोत : संगठन
विज्ञापन
रेवाड़ी। आल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन की ओर से गांव नीमोठ, सुनारिया समेत अन्य गांवों में जनसभाओं का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यवान ने महंगाई, बेरोजगारी, भारत-अमेरिका कृषि समझौते के विरोध में आंदोलन करने पर जोर दिया। उन्होंने किसानों को संगठन का झंडा सौंपकर जन जागृति अभियान की शुरुआत की।
कहा कि किसान-मजदूरों की समस्याओं के लिए केंद्र और राज्य सरकारों की नीतियां जिम्मेदार हैं। राजेंद्र सिंह ने कहा कि पिछले नौ वर्षों में देश में पेपर लीक की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिससे युवाओं में निराशा और हताशा बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खोल ब्लॉक के किसान नेता एवं प्रधान अमर सिंह राजपुरा ने किसान-मजदूर एकता को मजबूत करने के लिए गांव स्तर पर संगठनात्मक ढांचा तैयार करने की बात कही। अजय सिंह ने युवाओं से सामाजिक जिम्मेदारी निभाने और जन आंदोलनों में वालंटियर के रूप में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें