निजीकरण के विरोध में प्रदर्शन करते बिजली कर्मचारी।
- फोटो : Rewari
रेवाड़ी। एचएसईबी वर्कर्स यूनियन ने मंगलवार को बिजली बोर्ड के एचवीपीएन रेस्ट हाउस में इलेक्ट्रिसिटी एक्ट के विरोध में प्रदर्शन किया। यूनियन के सदस्य संदीप यादव ने कहा कि इलेक्ट्रिसिटी एक्ट के अंतर्गत जो नियम बनाए गए वो कर्मचारियों के साथ न्याय नहीं कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि इस एक्ट के तहत बिजली निगम का निजीकरण, खेतों में लगी ट्यूबवेल की सब्सिडी को खत्म करने के साथ अन्य प्रावधान हैं। इस एक्ट का पूरी यूनियन के कर्मचारियों के साथ विरोध किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार इस एक्ट में बदलाव कर कर्मचारियों के साथ न्याय करे। इस मौके पर शमशेर सिंह, प्रदीप, मनोज सैनी, कैलाश, योगेश, श्रीराम, राजेंद्र व सत्यप्रकाश सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे।
निजीकरण के विरोध में जताया रोष
खोल। सब डिविजन बुड़ौली में मांगों को लेकर बिजलीकर्मियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रोष प्रकट किया। धरने की अध्यक्ष्ता प्रधान नरेश कुमार ने की। हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों ने कहा कि सरकार बिजली निगम का निजीकरण करना चाहती है, जो कर्मचारी के साथ अन्याय है। अगर सरकार ने निगम का निजीकरण किया तो कर्मचारी अनिश्चितकाल के लिए हड़ताल पर चले जाएंगे। इस मौके पर प्रधान नरेश कुमार, सचिव जितेंद्र, जेई जोगेंद्र, उपप्रधान पवन कुमार, जेई बाबूलाल, सतपाल, ब्रह्मप्रकाश व धर्मेंद्र सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे।