फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ता पूछने के बहाने पिस्तौल दिखा गाड़ी और अन्य सामान लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसली। क्षेत्र के गांव टूमना निवासी योगेश राव को पिस्तौल दिखाकर गाड़ी के साथ पर्स, लैपटॉप, मोबाइल व गाड़ी के कागज लुटेरे लूटकर फरार हो गए। सूचना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव टूमना निवासी योगेश गुरुग्राम से सोमवार रात 10 बजे अपने घर के लिए आ रहा था। गांव अहमदपुर के पास तीन अज्ञात युवकों ने जो कि बिना नंबर की गाड़ी में सवार थे, उसकी गाड़ी रुकवा कर कनीना का रास्ता पूछा। रुकने पर उसके पास आकर बदमाशों ने उसे पिस्तौल दिखाकर उसकी गाड़ी, लैपटॉप, मोबाइल, पर्स, सहित गाड़ी में रखा सामान सहित गाड़ी लेकर फरार हो गए। सूचना के बाद मौके पर पुलिस भी पहुंची, लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं मिल सका। बाद में पुलिस की ओर से रात के समय नाकाबंदी भी कराई गई, लेकिन बदमाश चकमा देकर फरार हो गए। अनुमान है कि बदमाशों ने रेकी करने के बाद वारदात को अंजाम दिया। शायद उन्हें पहले से योगेश के आने की जानकारी थी। कोसली थाना इंचार्ज शिवचरण ने बताया कि योगेश की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और लुटेरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें