फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप के नीचे आने से बुजुर्ग की मौत, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप

विज्ञापन
इंद्राज सिंह का फाइल फोटो। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
गांव गढ़ी में एक पिकअप चालक ने गाड़ी पीछे करते समय बुजुर्ग के ऊपर चढ़ा दी, जिससे उसकी मौत हो गई । मृतक के बेटे ने पिकअप चालक के खिलाफ नामजद रिपोर्ट लिखायी है, लेकिन अभी तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन

महेश ने बताया कि उसके पिता इंद्राज सिंह घर के सामने शौच करने के लिए गए थे। लकड़ी से लदी एक पिकअप के चालक ने गाड़ी पीछे करते समय उसके पिता पर चढ़ा दी। उसने छत से देखा तो भाग कर नीचे आया और पिकअप के नीचे दबे पिता को लोगों की मदद से बाहर निकाला। उन्हें गंभीर अवस्था में अस्पताल लेकर गए, मगर चिकित्सकों ने उनकी हालत को गंभीर देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। जब वह उन्हें लेकर पीजीआई जा रहा था तो रास्ते में उनकी मौत हो गई। पिकअप चालक गांव का ही राकेश उर्फ काला पुत्र वीर सिंह है। महेश ने बताया की दुर्घटना के बाद गाड़ी चालक गाड़ी वहीं पर छोड़कर फरार हो गया। महेश ने कहा कि चालक के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर पाई है। महेश ने आरोप लगाया कि उसके पिता की जान लेने वाले पिकअप चालक को पुलिस का संरक्षण मिला हुआ है। पिकअप के चालक को गिरफ्तार करने की बजाय पुलिस सिर्फ खानापूर्ति में लगी हुई है। इस बाबत नाहड़ पुलिस चौकी प्रभारी राजेश शर्मा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि गढ़ी गांव कि घटना में पहले पिकअप चालक के खिलाफ गाड़ी चढ़ा कर घायल करने का मामला दर्ज किया गया था। अब इलाज के दौरान व्यक्ति की मौत के बाद उसमें अन्य धाराओं को जोड़कर पिकअप को कब्जे मेें ले लिया है। चालक को एक-दो दिन में गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें