फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: प्रतियोगिता में एकता ने जीता बेस्ट एथलीट का खिताब

Wed, 22 Feb 2023 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। गुरावड़ा स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन समारोह आयोजित किया गया। इसमें प्राचार्य सत्यमन्यु यादव ने कार्यक्रम की मुख्यातिथि सविता यादव व निशांत यादव एवं विधायक लक्ष्मण सिंह यादव मौजूद रहे। इस दौरान आयोजित प्रतियोगिता में बेस्ट एथलीट का खिताब एकता ने जीता।
विज्ञापन

इस अवसर पर सविता यादव ने छात्राओं को खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेलकूद में भाग लेने से शारीरिक विकास के साथ-साथ मानसिक विकास भी होता है। डॉ. सत्यमन्यु यादव ने सभी विजेताओं व प्रतिस्पर्धा में भाग लेने वाली छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही सभी को बधाई दी। इस दौरान आयोजित प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़ में ज्योति व एकता ने द्वितीय, काजल ने तृतीय स्थान हासिल किया। 500 मीटर दौड़ में एकता ने प्रथम व रितु ने द्वितीय और काजल ने तृतीय स्थान हासिल किया। मुख्यातिथि सविता यादव ने सभी विजेता छात्राओं को खेलकूद प्रमाण पत्र व इनाम राशि वितरित कर सम्मानित किया। मंच का संचालन डॉ. ज्योति व डॉ. कविता ने किया। खेल प्रभारी दीपक कुमार ने सभी विजेता छात्राओं को बधाई दी व उनके उज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर अशोक कुमार, सुशील दत्त, अजय कुमार,डॉ नीरज, भारती यादव, सविता, अमित मौर्या, रजनी, कृष्ण शर्मा, नरेश कुमार, विकास, रवि कुमार, मनीषा, ज्योति, मुद्गिल, ज्योति हुडडा, सुषमा व अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें