फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: आठ ट्रेनें अलग-अलग तिथियों को रहेंगी रद्द

Tue, 29 Apr 2025 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
काठूवास स्टेशन यार्ड में दोहरीकरण के लिए तकनीकी कार्य के चलते ट्रेनें रहेंगी प्रभावित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

रेवाड़ी। उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल के रेवाड़ी-काठूवास रेलखंड में काठूवास स्टेशन यार्ड में दोहरीकरण के लिए तकनीकी कार्य किया जा रहा है। इसके चलते आठ ट्रेनें अलग-अलग तिथियों को रद्द रहेंगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि उत्तर-पश्चिम रेलवे पर संचालित कुछ ट्रेनें रद्द की गई हैं। भिवानी-ढेहर का बालाजी एक्सप्रेस 30 अप्रैल से 18 मई तक (19 ट्रिप) रद्द रहेगी। ढेहर का बालाजी- भिवानी ट्रेन 30 अप्रैल से 18 मई तक (19 ट्रिप) रद्द रहेगी। जयपुर-भिवानी स्पेशल रेलसेवा 30 अप्रैल को (01 ट्रिप) रद्द रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भिवानी-जयपुर स्पेशल रेलसेवा 29 अप्रैल को (01 ट्रिप), फुलेरा-रेवाड़ी रेलसेवा 30 अप्रैल से 18 मई तक (19 ट्रिप), रेवाड़ी-फुलेरा रेलसेवा 30 अप्रैल से 18 मई तक (19 ट्रिप), रेवाड़ी-हिसार रेलसेवा 11 से 18 मई तक तक (08 ट्रिप) रद्द रहेगी। इसी प्रकार हिसार-रेवाड़ी रेलसेवा 12 से 19 मई तक (08 ट्रिप) रद्द रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें