फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असिया मस्जिद में नमाजियों ने अदा की ईद-उल-अजहा की नमाज

विज्ञापन
रेवाड़ी की एक मस्जिद में ईद उल जुहा की नमाज पढ़ते मुस्लिम समुदाय के लोग। संवाद - फोटो : Rewari
विज्ञापन
शहर में रहने वाले मुस्लिम समाज के लोगों ने बुधवार को ईद-उल- अजहा की नमाज भाईचारे के साथ अदा की। समाज के लोग मुस्लिम सभा के प्रधान मुबीन खान के नेतृत्व में पुराने सिटी थाने के पास स्थित असिया मस्जिद में एकत्रित हुए। यहां पर सभी ने एक-दूसरे को अमन व भाईचारे का पाठ पढ़ाया।
विज्ञापन

इस मौके पर समाज के लोगों ने देश में भाईचारे व खुशहाली की दुआ मांगी। मुबीन खान ने बताया कि जिले में सभी मुस्लिम समाज के लोग अन्य लोगों के साथ भाईचारे के साथ रहते हैं। एक दिन पहले ही सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से बधाई मिलनी शुरू हो गई थी। कोरोनाकाल की गाइडलाइन का ध्यान रखते हुए कार्यक्रम किया गया। खान ने कहा कि इस दौरान युवाओं से अपील की गई है, वह देश व प्रदेश की खुशहाली के लिए कार्य करें। वहीं उन्होंने कहा कि समाज को जागरूक करने के लिए भी काम किया जा रहा है, इसमें पढ़ाई से लेकर बुराइयों को दूर करने का पाठ पढ़ाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें