फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुलपति और कुल सचिव ने विवि परिसर में लगाए पौधे

विज्ञापन
आईजीयू मीरपुर में पौधरोपण करते लोग। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय (आईजीयू) मीरपुर के कुलपति प्रो. एसके गक्खड़ ने राष्ट्रीय सेवा योजना के दो दिवसीय पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वीसी ने कहा कि पौधे जीवन के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। ऑक्सीजन की कमी का कारण लगातार कटते पेड़ हैं। ऑक्सीजन की कमी का मतलब कोरोना महामारी में देख चुके हैं।
विज्ञापन

कुल सचिव प्रो. प्रमोद कुमार ने राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों की कार्य की सराहना की व सभी स्वयंसेवकों को आगे भी इसी प्रकार के कार्य करते रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने पेड़ों व प्रकृति का अनूठा संयोग बताते हुए कहा कि जो हम प्रकृति को देते हैं, वही प्रकृति हमें लौटाती है। कटते पेड़, घटती ऑक्सीजन व दूषित वायु इसका एक अनुपम उदाहरण है। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. कर्ण सिंह ने बताया कि स्वयंसेवक राष्ट्रीय हित के सदैव तत्पर है। विश्वविद्यालय की इकाइयों के कार्यक्रम अधिकारियों सहित सुशांत यादव ने कहा कि विश्वविद्यालय परिसर में विभिन्न प्रकार की प्रजातियों के लगभग 1000 पौधे लगाकर विश्वविद्यालय परिसर को हरा-भरा बनाने का उद्देश्य है। इस अवसर पर कुलपति प्रो. एसके गक्खड़ व कुल सचिव प्रो. प्रमोद कुमार ने राष्ट्रीय सेवा योजना के सागर यादव, कीर्ति, योगेश कुमार, सीमा यादव स्वयंसेवकों को कोविड-19 के दौरान किए गए कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित भी किया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राजेन्द्र, डॉ. भारती एवं सुशांत यादव सहित विश्वविद्यालय के सुरक्षा प्रभारी मुकेश भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें