फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी छात्रवृत्ति

Fri, 23 Dec 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेता छात्र खिलाड़ियों को खेल एवं युवा कार्यक्रम की ओर से छात्रवृत्ति दी जाएगी। छात्रवृत्ति के लिए खिलाड़ियों को विभाग में 15 जनवरी तक आवेदन सकते हैं। खेल विभाग की ओर से स्कूल-कॉलेज की ऐसी खेल जिन्होंने स्टेट-नेशनल लेवल पर प्रथम से लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किए हैं। उन्हें नकद पुरस्कार दिया जाएगा। ये जानकारी डीएसओ भारत ग्रोवर ने दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि महाविद्यालय स्तर पर राज्यस्तरीय प्रथम विजेता को 24 सौ रुपये, द्वितीय को 18 सौ तथा तृतीय स्थान पर रहने वाले विद्यार्थियों को 12 सौ रुपये रुपए की छात्रवृत्ति मिलेगी। इसी प्रकार विद्यालय स्तर पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहने वाले को क्रमश: 18 सौ, 15 सौ और 12 सौ रुपये छात्रवृत्ति दी जाएगी।

इसी कड़ी में राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान पाने वाले कॉलेज खिलाड़ी को तीन हजार, द्वितीय को 24 सौ तथा तृतीय स्थान पर आने वाले छात्र को 18 सौ रुपये मिलेंगे। वहीं विद्यालय के विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को क्रमश: 24 सौ, 18 सौ और 12 सौ रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन


छात्रवृत्ति के लिए राव तुलाराम स्टेडियम में आवेदन पत्र के साथ रिहायशी, जाति और जन्म प्रमाण पत्र, खेल उपलब्धियां, बैंक खाता नंबर, पैन और आधार नंबर की सत्यापित कॉपी के साथ जमा कराने होंगे। खिलाड़ी विस्तृत जानकारी के लिए खेल विभाग की वेबसाइट और खेल विभाग में संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें