फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान में मनाई पर्यावरण अनुकूल दीपावली

विज्ञापन
फोटो: 27रेवाड़ी। टीपी स्कीम में जागो अभियान के तहत दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान में दीपक प्रज
विज्ञापन
रेवाड़ी। टीपी स्कीम कॉलोनी स्थित दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान, आश्रम में इस वर्ष भी दीपावली पर्व ‘जागो-स्वच्छ, हरित और खुशहाल दिवाली के लिए’ मुहिम के तहत बड़े हर्षोल्लास और आध्यात्मिक उल्लास के साथ मनाया गया।
विज्ञापन

यह आयोजन संस्थान के संरक्षण प्रकल्प के अंतर्गत किया गया जिसका उद्देश्य पर्यावरण-संवेदनशील तरीके से त्योहारों को मनाने के प्रति लोगों में जागरूकता पैदा करना है।
इस मौके पर आश्रम परिसर को दीपों की पंक्तियों से सजाया गया और कुल 1100 मिट्टी के दीपक प्रज्ज्वलित किए गए। इस दौरान पूरे वातावरण में आध्यात्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ। सभी साधकों और श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलन किया और भगवान से शांति, समृद्धि और पर्यावरण की रक्षा का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें