फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पहले सिलिंडर की सप्लाई 7 हजार थी, अब 15 हजार पहुंची

विज्ञापन
सेक्टर 5 में गैस एजेंसी के बाहर रखे सिलिंडर। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। एलपीजी सिलिंडर की मांग अब दोगुनी हो चुकी है। पहले जहां करीब 7 हजार लोग रोजाना सिलिंडर लेते थे, अब यह संख्या 15 हजार के करीब पहुंच गई है। लोग अभी भी गैस लेने के लिए कड़ी मशक्कत कर रहे हैं। वहीं प्रशासन का कहना है कि एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।
विज्ञापन

जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक अधिकारी नितिश कुमार सिंगला ने बताया कि अब तक अलग-अलग प्रतिष्ठानों से 81 घरेलू सिलिंडर जब्त किए गए हैं। वर्तमान में जिले में घरेलू एलपीजी गैस की आपूर्ति सुचारू रूप से चल रही है। उन्होंने बताया कि जिले में तेल विपणन कंपनियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत रखा गया है।
उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि गैस सिलिंडर केवल अधिकृत एजेंसियों से ही प्राप्त करें और किसी भी प्रकार की कालाबाजारी या अवैध गतिविधि की जानकारी तुरंत संबंधित विभाग को दें ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें