फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीए के समय हरियाणा को मात्र 1477 करोड़ मिले, मोदी सरकार ने बढ़ाकर 4929 करोड़ किया : वंदना

Sun, 11 Jan 2026 12:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी, जिला अध्यक्ष, वंदना पोपली
विज्ञापन
रेवाड़ी। भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना पोपली ने गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) यानी जी राम जी विधेयक 2025 का समर्थन करते हुए इसे ग्रामीण भारत के इतिहास का सबसे बड़ा सुधार बताया है। उन्होंने कहा कि यह विधेयक ग्रामीण परिवारों की आय बढ़ाएगा बल्कि कांग्रेस की अदूरदर्शी योजनाओं के ताबूत में आखिरी कील साबित होगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने दशकों तक गरीबी हटाओ का खोखला नारा दिया लेकिन धरातल पर केवल भ्रष्टाचार और बिचौलियों का तंत्र खड़ा किया। यूपीए के समय हरियाणा को मात्र 1477 करोड़ मिले थे, जिसे मोदी सरकार ने बढ़ाकर 4929 करोड़ से अधिक कर दिया है।
उन्होंने कहा कि यूपीए के 8 वर्षों (2006-2014) में केवल 2,13,220 करोड़ जारी किए गए जबकि मोदी सरकार ने अब तक 8,53,810 करोड़ से अधिक की राशि जारी की है, जो कांग्रेस काल से लगभग चार गुना अधिक है।
विज्ञापन

कांग्रेस के समय कुल 1,660 करोड़ श्रम दिवस सृजित हुए, जबकि भाजपा के शासन में यह बढ़कर 3,210 करोड़ हो गए हैं। कांग्रेस के समय केवल 17.6% व्यक्तिगत परिसंपत्तियां बनीं, जबकि मोदी सरकार में यह आंकड़ा बढ़कर 62.95% हो गया है। उन्होंने आगे बताया कि कांग्रेस के समय मस्टर रोल में फर्जीवाड़ा आम था।
भाजपा ने आधार सीडिंग (12.12 करोड़ सक्रिय कामगार) और जियो-टैगिंग (6.44 करोड़ से ज्यादा संपत्तियां) के जरिए बिचौलियों को खत्म कर पैसा सीधे मजदूरों के बैंक खाते में पहुंचाना सुनिश्चित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें