फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: मौसम में बदलाव से सर्दी, जुकाम, बुखार के मरीज बढ़े

Tue, 17 Mar 2026 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में जुटी लोगों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। बदलते मौसम का असर लोगों की सेहत पर पड़ने लगा है। दिन में गर्मी और रात में सर्द हवा चलने से ठंड का अहसास हो रहा है। ऐसे में मामूली लापरवाही से लोग बीमार हो रहे हैं। इन दिनों वायरल बुखार, सर्दी, जुकाम के मरीज बढ़े हैं। नागरिक अस्पताल की ओपीडी में मंगलवार को 1500 से अधिक मरीज आए।
विज्ञापन

डॉक्टरों के अनुसार इन दिनों बुखार, सर्दी-जुकाम, गले में खरास और वदन दर्द जैसी समस्याएं आम हो गई हैं। इसके साथ ही उल्टी-दस्त के मामलों में इजाफा हो रहा है। छोटे बच्चे इस संक्रमण की चपेट में अधिक आ रहे हैं, क्योंकि उनकी प्रतिरोधक क्षमता वयस्कों की तुलना में कमजोर होती है। यही वजह है कि अस्पताल में बच्चों के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले बच्चों में वायरल के साथ उल्टी-दस्त की शिकायत अधिक देखने को मिल रही है। डॉक्टरों का कहना है कि मौसम में अचानक बदलाव से शरीर का संतुलन बिगड़ जाता है, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन

इसके अलावा बाहर का दूषित भोजन और अस्वच्छ पानी भी इस समस्या को बढ़ावा दे रहे हैं। अस्पताल की ओपीडी में रोजाना ऐसे मरीजों की लंबी कतारें लग रही हैं, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं पर भी दबाव बढ़ गया है।
सतर्कता बरतने की जरूरत : डॉ. गौरव
फिजिशियन डॉ. गौरव यादव ने बताया कि इस समय लोगों को अपनी सेहत के प्रति विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बाहर का खाना खाने से बचें और हमेशा साफ एवं उबला हुआ पानी पीएं। हाथों की स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें और बच्चों को खुले में रखे खाद्य पदार्थों से दूर रखें। उन्होंने यह भी सलाह दी कि छोटे बच्चों को समय-समय पर साफ-सफाई का ध्यान रखने की आदत डालनी चाहिए, ताकि संक्रमण से बचाव हो सके। आगे कहा कि यदि किसी व्यक्ति को बुखार, उल्टी या दस्त की समस्या दो दिन से अधिक समय तक बनी रहती है, तो उसे तुरंत डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए। समय पर उपचार न मिलने पर यह समस्या गंभीर रूप ले सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें