फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: खराब मौसम को देख मंडी में गेहूं लेकर नहीं पहुंचे किसान

Sun, 04 May 2025 12:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 32रेवाड़ी अनाज मंडी में चल रहा फसल उठान का कार्य। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। खराब मौसम को देखते हुए शनिवार को किसान गेहूं लेकर अनाज मंडियों में नहीं पहुंचे जिससे गेहूं की खरीद नहीं हुई। पूरे दिन बदली छाई रही। सरसों की खरीद पूरी होने के बाद अभी मंडियों में 10 फीसदी सरसों की उठान बाकी है।
बारिश की आशंका को देखते हुए किसान फसल लेकर किसान मंडियों में गेहूं लेकर नहीं आए। पूरे दिन बादलवाही होती रही और बरसात की संभावना बनी रही। शाम तक स्थिति इसी प्रकार से रही। सरसों की खरीद पूरी हो चुकी है, गेहूं की खरीद अभी जारी है। गेहूं का उठान फिलहाल पूरा हो चुका है। सरसों का अभी 10 प्रतिशत उठान बाकी है। अभी ज्यादा फसल टीन शेड के बाहर नहीं है, मगर कुछ आढ़तियों ने अनाज की बोरियों को बाहर रखा हुआ है, अगर बरसात आएगी तो इससे नुकसान पहुंच सकता है।
विज्ञापन

वहीं, रेवाड़ी की मंडी में पिछले वर्ष 2024 में सरसों की 5 लाख 85 हजार 539 क्विंटल आवक हुई थी, वहीं इस बार वर्ष 2025 में 3 लाख 86 हजार क्विंटल आवक हुई। इस बार 1 लाख 98 हजार क्विंटल कम आवक रही है। इसी प्रकार कोसली की मंडी में भी वर्ष 2024 में जहां 4 लाख 85 हजार 60 क्विंटल थी, वहीं इस बार वर्ष 2025 में 4 लाख क्विंटल ही रही है।
विज्ञापन

इस वर्ष 81 हजार क्विंटल आवक कम रही है। जबकि रेवाड़ी व कोसली की मंडी में गेहूं की आवक अधिक रही है। वर्ष 2024 में रेवाड़ी मंडी में 60057 क्विंटल गेहूं की खरीद की, वहीं इस वर्ष 2025 में अब 1 लाख 14 हजार 252 क्विंटल हो चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें