फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: व्यापारियों की समस्या के समाधान के लिए पहुंचे डीएसपी

Tue, 28 Jan 2025 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 36मंगलवार को डीएसपी ट्रैफिक विनोद शंकर ने रेलवे रोड पर व्यापारियों से बातचीत करते हुए।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। रेलवे रोड पर ऑटो चालकों की तरफ से स्टैंड बनाकर मार्ग को अवरुद्ध करने को लेकर व्यापारियों में काफी रोष है। इसे लेकर दुकानदारों ने पुलिस अधीक्षक को भी एक शिकायत दी थी। शिकायत पर संज्ञान लेते हुए मंगलवार को डीएसपी ट्रैफिक विनोद शंकर ने रेलवे रोड का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

व्यापारियों ने बताया कि इस दौरान मौके का जायजा लेने के बाद डीएसपी ने कहा कि समस्या जायज है और इसके समाधान के लिए यातायात पुलिस ठोस कदम उठाएगी। व्यापारियों ने बताया कि डीएसपी ने आश्वासन दिया है कि स्टेशन चौक परिसर, माल गोदाम और कानोड गेट चौक मार्ग से ऑटो एक तरफ चलाया जाएगा। इस दौरान प्रवीण गोयल, आलोक सिंघल, अनिल शर्मा, रमेश यादव, ऋषि सिंघल, देवेंद्र सोनी, सचिन कुमार, ओम प्रकाश, नवीन कुमार व अन्य व्यापारी मौके पर मौजूद रहे। व्यापारियों का कहना है कि ऑटो चालकों के कारण दिनभर जाम लगा रहता है। इससे आने-जाने में काफी परेशानी होती है। हादसों का भी खतरा रहता है। रेलवे चौक के पास कोई स्टैंड निर्धारित नहीं है। उन्होंने कहा की उम्मीद है कि जल्द ही इस पर पुलिस प्रशासन अब कोई कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें