कोसली थाना पुलिस ने गांजा सप्लाई करने के आरोप में हुडा ग्राउंड के समीप से एक महिला को काबू किया है। पुलिस ने आरोपी महिला से 950 ग्राम गांजा भी बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार सुबह मुखबिर ने सूचना दी कि हुडा ग्राउंड के समीप एक महिला गांजा सप्लाई करने जा रही है। सूचना के बाद पुलिस ने टीम गठित कर महिला को काबू कर लिया। तलाशी लेने पर महिला के पास से गांजा बरामद किया। महिला की पहचान स्टेशन के समीप रहने वाली के रूप में हुई है। डीसीपी महेंद्रपाल ने बताया कि क्षेत्र में नशे का अवैध कारोबार करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।