संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। ट्रैफिक पुलिस ने सोमवार को कापड़ीवास में जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान ट्रक यूनियन के पदाधिकारियों, वाहन चालकों और आम लोगों को नशे और साइबर अपराध के खिलाफ जागरूक किया। यातायात नियमों बारे में भी बताया।
कार्यक्रम में ट्रैफिक थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार और धारूहेड़ा टीएपी इंचार्ज एसआई सुरेश कुमार ने लोगों को जागरूक किया। ट्रैफिक थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार ने कहा कि ट्रैफिक नियमों को अपना कर हादसों पर नियंत्रण पाया जा सकताहै।
दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट जरूर पहनें, घर से निकलते समय वाहन के पूरे कागजात जरूर चेक करें, कहीं जाने के लिए समय से घर से निकलें। चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट जरूर बांधनी चाहिए।
सभी को सड़क पर सही साइड पर चलना चाहिए। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें। उन्होंने कहा कि आप सभी अपने नाबालिग बच्चों को गाड़ी चलाने ना दें, अन्यथा पकड़े जाने पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी।