क्षतिग्रस्त पाइपलाइन ठीक करते कर्मचारी। स्रोत : स्थानीय नागरिक
- फोटो : सांकेतिक
रेवाड़ी। शहर के नए बस स्टैंड पर चल रहे निर्माण कार्य के दौरान पानी की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से वार्ड नंबर-13 के जैन सभा (बुध विहार) क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई। पाइपलाइन टूटने के कारण स्थानीय लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ा। मामले की जानकारी मिलने पर वार्ड के पार्षद प्रतिनिधि दीपक जांगिड़ ने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया। इसके बाद विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर पाइपलाइन की जांच की और उसे ठीक कर पेयजल आपूर्ति बहाल कर दी।
जांच के दौरान सामने आया कि नए बस स्टैंड पर चल रहे निर्माण कार्य के दौरान पानी की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हुई थी। इसके कारण संबंधित क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई थी। विभागीय कर्मचारियों ने पाइपलाइन की मरम्मत की, जिसके बाद पानी की सप्लाई दोबारा शुरू कर दी गई। इससे क्षेत्र के लोगों को राहत मिली।