रेवाड़ी। सड़क सुरक्षा और अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस 1 नवंबर से जिलेभर में विशेष जांच अभियान चलाएगी। जांच में परेशानी न हो, इसके लिए एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा ने वाहन मालिकों से वाहनों पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगवाने की अपील की है।
अभियान के दौरान बिना एचएसआरपी, अधूरी, अस्पष्ट और नंबर प्लेट से छेड़छाड़ करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
एसपी ने बताया कि विशेष टीमें प्रमुख चौराहों, हाईवे, अंतरजिला सीमाओं और संवेदनशील नाकों पर तैनात रहेंगी। संदिग्ध और पुराने वाहनों की भी जांच की जाएगी। नंबर प्लेट पर फैंसी या अस्पष्ट अंक लिखने, नंबर प्लेट से छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। संवाद