फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: डॉ. राजेंद्र सिंह को दोबारा मिली उप जिला शिक्षा अधिकारी की जिम्मेदारी

Tue, 11 Aug 2026 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
उप जिला शिक्षा अधिकारी की जिम्मेदारी मिलने पर खुशी जाहिर करते डॉ. राजेंद्र सिंह। स्रोत : विभाग
विज्ञापन
कोसली। उप जिला शिक्षा अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हुए डॉ. राजेंद्र सिंह को राज्य सरकार ने वर्ष 2019 के राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया है। इसके साथ ही विभाग की ओर से उन्हें पुनः रेवाड़ी का उप जिला शिक्षा अधिकारी नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से शिक्षा विभाग से जुड़े लोगों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

इस अवसर पर पूर्व प्रांतीय प्रधान हसला एवं वर्तमान में ऑफिसर यूनियन जिला प्रधान अनिल यादव, हसला के राज्य उपप्रधान रविंद्र भाकली और हरियाणा प्राइमरी टीचर एसोसिएशन के राज्य उपप्रधान धर्मेंद्र यादव ने डॉ. राजेंद्र सिंह को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी।
उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ. राजेंद्र सिंह के अनुभव और कार्यकुशलता का शिक्षा विभाग को लाभ मिलेगा।
उन्होंने कहा कि डॉ. राजेंद्र सिंह ने शिक्षा के क्षेत्र में लंबे समय तक सेवाएं दी हैं और उनके कार्यों को देखते हुए उन्हें राज्य शिक्षक पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। पुनः उप जिला शिक्षा अधिकारी नियुक्त किए जाने से विभागीय कार्यों को और गति मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

इस अवसर पर उप जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद यादव, खंड शिक्षा अधिकारी दुष्यंत यादव, प्रदीप यादव, प्रवक्ता सतीश जांगड़ा, पीटीआई चंद्रशेखर सहित अन्य शिक्षक और विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें