फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनीडेस्क एप डाउनलोड करना खाते से निकाले 47 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में एक व्यक्ति के साथ 47 हजार रुपये की ठगी हुई है। ठग ने पीड़ित को एनीडेस्क एप डाउनलोड कराकर वारदात को अंजाम दिया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिले के गांव मोहदीनपुर निवासी विनोद कुमार ने कुछ दिन पहले फ्लिपकार्ट से एक बैटरी ऑर्डर की थी, लेकिन चंद दिनों बाद बैटरी खराब हो गई। इसकी शिकायत के लिए उसने मंगलवार को गूगल पर फ्लिपकार्ट का नंबर सर्च करके कॉल की, लेकिन यह नंबर ठग का था। ठग ने उनसे पहले काफी बात की और फिर बैटरी का पैसा रिफंड करने की बात कहते हुए उससे प्ले स्टोर से एनीडेस्क एप डाउनलोड करा दी। एप में विनोद ने अपने खाते से संबंधित सारी जानकारी डाल दी और फिर ठग ने उनकी आईडी मांगी। ठग के कहे अनुसार विनोद सारी जानकारी उसे देता रहे। कुछ देर बाद ही उनके खाते से पहली बार में 13028, दूसरी बार 13028, तीसरी बार 10106 और चौथी बार में उसके खाते से 10990 रुपये कट गए। इसके बाद जब विनोद ने उसी नंबर पर फोन किया तो वह स्विच ऑफ मिला।
विनोद ने तुरंत बैंक पहुंचकर अपना खाता बंद कराया और उसकी पूरी जानकारी ली। इसके बाद स्टेटमेंट और ठग से हुई कॉल की जानकारी के साथ विनोद ने रोहड़ाई थाना पुलिस को शिकायत दी। रोहड़ाई थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें