फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘लीज की बसों में मानक के अनुसार ही चालक उपलब्ध कराएं अधिकारी’

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। किलोमीटर स्कीम के तहत परिवहन विभाग में लगाई गई बसें लोगों के जीवन पर भारी पड़ रही है। इसका उदाहरण मंगलवार को उस समय मिला, जब हरियाणा परिवहन विभाग में लगाई गई एक बस पुलिया से 20 फीट नीचे गिर गई। लीज की बसों के मालिकों का 1.75 नॉर्म के अनुसार चालक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए जाएं। घटना के विरोध में बुधवार को हरियाणा रोडवेज कर्मचारी साझा यूनियन की ओर से हरियाणा रोडवेज के महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपा है। इसमें उन्होंने लीज की बसों को जांच का समय दिया जाए और इसके बाद फिटनेस मिलने पर ही रूट पर चलाया जाए।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि किलोमीटर स्कीम के तहत चलाई जाने वाली बसों के पहले भी दुर्घटनाग्रस्त होकर निगम की प्रतिष्ठा खराब करने को लेकर कई मामले सामने आए हैं। इस बस के भी वाइपर और ब्रेक खराब थे। इसके बावजूद बस मालिक ने रूट पर भेज दिया। चालक भी अप्रशिक्षित बताया गया है। ऐसे में दुर्घटनाग्रस्त बस मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराए जाना चाहिए। इन बसों को अधिक कमाई के चक्कर में बस मालिकों द्वारा 500-600 किलोमीटर प्रतिदिन चलाया जाता है। इससे चालकों का मानसिक संतुलन खराब होता है और वे कुशलता पूर्वक बस नहीं चला पाते। ज्ञापन में इन मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेने की मांग करते हुए निर्णय नहीं लेने पर 5 सितंबर के बाद आंदोलन की चेतावनी दी गई है। ज्ञापन देने वालों में प्रदेश उपप्रधान यशपाल, डिपो प्रधान प्रवीण कुमार, रविकुमार, महासिंह प्रधान, नरेश कुमार, निरंजन लाल, जितेंद्र यादव व पवन यादव सहित अनेक कर्मचारी नेता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें