फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोपहिया वाहनों के लिए सोमवार से खुल जाएगा डबल फाटक का अंडरपास

विज्ञापन
अंडरपास निर्माण कार्य दिखाते पार्षद। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह व डीसी की फटकार के बावजूद शहर के डबल फाटक के अंडरपास का निर्माण पूरा नहीं हो सका है। इससेे नाराज शहर के 31 में से 16 पार्षद शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी के एसई से मिलने पहुंचे। उन्होंने चेतावनी दी है कि इस बार भी यदि फाटक नहीं खोला गया तो आंदोलन कर धरना दिया जाएगा। पार्षदों की मानें तो सोमवार से दो पहिया वाहनों के लिए अंडरपास खोलने का आश्वासन मिला है। वहीं 15 दिनों के अंदर कार्य पूरा करने की बात कही गई है।
विज्ञापन

बता दें कि अंडरपास से रास्ता नहीं मिलने के कारण सात वार्डों के लोगों को 5 किलोमीटर घूमकर शहर आना पड़ता है। विभाग के अधिकारियों ने एक बार फिर से दावा किया है कि अंडरपास का 95 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। अगर बारिश नहीं आती है तो 15 दिन में पूरा काम हो जाएगा। डबल-फाटक का निर्माण कार्य पिछले 2 साल 8 माह से जारी है। फाटक के उस पास 07 वार्डों के करीब 30 हजार लोगों को अभी अंडरपास के खुलने का इंतजार है।
अप्रैल में कार्य होना था पूरा, अभी तक अधूूरा
शहर की एक चौथाई आबादी डबल फाटक के उस पार रहती है। करीब 2 साल 8 माह से शहर के 07 वार्ड के लोगों को अंडरपास बनने का इंतजार है। फिलहाल वार्डों के लोग कुतुबपुर से नाईवाली पुल से होते हुए शहर तक लंबा रास्ता तय करते थे। इस अंडरपास का शिलान्यास दिसंबर 2018 में किया गया था। पहले रेलवे ने अपने हिस्से का काम पूरा किया। इसके बाद लोक निर्माण विभाग दोनों ओर का काम करने में लगा हुआ है। नई डेडलाइन के अनुसार अप्रैल 2021 में यह काम पूरा हो जाना चाहिए था, लेकिन पूरा नहीं हो पाया। अंडरपास बनने के बाद लोगों के लिए रास्ता बेहद आसान हो जाएगा। शुक्रवार को एसई से पार्षद नीरज कुमार, पार्षद बबीता यादव, पार्षद ओमप्रकाश यादव, पार्षद मोनिका यादव, पार्षद सुमन, बंटी, पार्षद रमेश मोरवाल, पार्षद नरेश राव, पार्षद कुसुमलता, पार्षद सतेंद्र यादव, पार्षद प्रवीन चौधरी, पार्षद दीपक, पार्षद संगीतलता, पार्षद सुरेश राव, पूर्व पार्षद इतेंद्र पाल सहित अन्य लोगों ने मुलाकात कर अंडरपास से रास्ते निकालने की मांग की।
विज्ञापन

फाटकों के जाम में फंसे रहते हैं लोग
अंडरपास बनने के बाद शहर के 7 वार्डों व कई गांव का रास्ता आसान हो जाएगा। इनमें वार्ड 25, 26, 27, 28, 29, 30 व 31 में आने वाली कालोनियों यादव नगर, गुलाबी बाग, आदर्श नगर, रेलवे कालोनी, शिव नगर व शास्त्री नगर सहित अन्य कालोनियां भी आती हैं। इसके अलावा बेरली रोड के दर्जनों गांव भी हैं। शहर के आधी आबादी रेलवे लाइन के अंदर रहती हैं। इन कॉलोनियों के आगे से नारनौल- महेंद्रगढ़ लाइन गुजर रही हैं। अक्सर रेलवे फाटक के बंद होने के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। यहां के लोगों को घंटों तक रेलवे फाटक खुलने का इंतजार रहता है। अधिकतर समय ये लोग फाटकों पर लगे जाम में फंसे रहते हैं।
अंडरपास बन जाने पर यह रहेगी सुविधा:
विभाग के अधिकारियों के अनुसार डबल फाटक अंडरपास की चौड़ाई 24.5 फीट रहेगी, ताकि इससे वाहनों का आवागमन आसानी से हो। इस अंडरपास की ऊंचाई 4 मीटर तक रखी गई है। इस हिसाब से यहां से स्कूलों की मिनी बस आराम से निकल सकें। ताकि इन कॉलोनी में रहने वाले बच्चों को उनके घर के सामने स्कूल बस मिल सकें। अंडरपास की लंबाई 236 मीटर होगी। जो कि रेलवे कॉलोनी तरफ 125 मीटर तथा ऑटो मार्केट की तरफ 111 मीटर लंबी होगी। लाइनों के दोनों हिस्सों पर अभी शेड लगनी बाकी हैं। अंडरपास के अंदर से पैदल जाने वाले राहगीरों के लिए भी रास्ता होगा। अंडरपास के दोनों ओर करीब 3 फीट के फुटपाथ बनाए जा रहे हैं। इससे स्टेशन पर आने जाने वाले, लोकल मार्केट से संपर्क करने वाले और स्थानीय लोगों आने जाने में आसानी हो सकेगी। सुरक्षा के लिए फुटपाथ रेलिंग भी लगाई जाएंगी।
वाहनों के आवागमन के साथ-साथ चलते रहेंगे कार्य
पीउब्ल्यूडी के एसई वीरेंद्र सिंह ने बताया कि अंडरपास का काम लगभग पूरा हो चुका है। अगर बारिश नहीं आती है तो यह काम 15 दिनों में काम पूरा हो जाएगा। सोमवार को दुपहिया वाहनों के लिए रास्ता दे दिया जाएगा। सितंबर माह के शुरुआत में ही अंडरपास का काम पूरा होने की उम्मीद है। इससे लोगों का रास्ता आसान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें