फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वातावरण की शुद्धता के लिए न करें सिंगल यूज प्लास्टिक इस्तेमाल

विज्ञापन
बावल में सिंगल यूज प्लास्टिक प्रयोग करने पर कार्रवाई करती टीम। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी। एसडीएम संजीव कुमार ने वीरवार को कस्बा बावल में व्यापार मंडल के सदस्यों एवं अन्य दुकानदारों से प्लास्टिक इस्तेमाल नहीं करने की अपील की। साथ ही कहा कि वातावरण की शुद्धता के लिए सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल न किया जाए। यह संपूर्ण मानव जाति के लिए हानिकारक है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पहली जुलाई से हरियाणा सरकार ने सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगा दी है। शहर में सार्वजनिक मुनादी कराई जा रही है। आम लोग भी सामान खरीदते वक्त कपड़े के थैले का इस्तेमाल करें, जिससे पर्यावरण प्रदूषण नहीं फैलेगा। उन्होंने बताया कि बारिश के दिनों में सीवर लाइन और नालियों के अवरुद्ध होने की मुख्य वजह सिंगल यूज प्लास्टिक है। ऐसा होने की वजह से गंदा पानी सड़क पर या नालियों से बाहर आ जाता है। उन्होंने बताया कि प्रशासन ने इस संबंध में जन जागरूकता अभियान के साथ जांच मुहिम भी चला रहा है। उन्होंने खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी को निर्देश दिए कि वे बावल उपमंडल क्षेत्र के ग्रामीणों को सरकार के इस नए आदेश को लेकर जागरूक कराने के लिए सार्वजनिक मुनादी कराए और सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल से पर्यावरण को होने वाले नुकसान की जानकारी दी जाए।
ऐसी मुनादी होने के बाद भी जो सिंगल यूज प्लास्टिक इस्तेमाल करते हुए मिला तो उसके खिलाफ नियमानुसार चालान काटकर जुर्माना लगाया जाएगा। बावल शहर में यह मुहिम शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि बावल शहर में नायब तहसीलदार की अध्यक्षता वाली टीम अब तक सिंगल यूज प्लास्टिक इस्तेमाल करने वालों पर 27 हजार रुपए आर्थिक जुर्माना लगा चुकी है। उन्होंने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल को लेकर जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें