फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में मौत का सिलसिला जारी, दो और कोरोना संक्रमितों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण से लगातार मौत का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को दो कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई, जिससे जिले में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 87 पहुंच गई है। जबकि 102 नए संक्रमित मिलने जिला में संक्रमितों की संख्या 12428 पर पहुंच गई है, वहीं 88 लोगों ने कोरोना को मात भी दी है।
विज्ञापन

बता दें कि जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से अपने पैर पसरने लगा है। रोजाना मरने वालों और संक्रमितों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसके साथ ही प्रशासन की ओर से भी जिला में पाबंदियां बढ़ाना शुरू कर दिया है। डीसी ने शाम 6 बजे आवश्यक प्रतिष्ठान व दुकानों को छोड़ कर बाकी सब बंद करने के आदेश दे दिए हैं। इस दौरान शाम 6 बजे बाद होटल व रेस्टोरेंट आदि को केवल होम डिलवरी की छूट दी गई है।
-
स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 192694 लोगों के सैंपल लिये गए हैं। जिसमें से 180266 लोग नेगेटिव पाए गए और शेष 12428 लोग संक्रमित पाये गए। जिसमें से 11833 नागरिक कोरोना को हरा चुके हैं। जिला में शुक्रवार को दो और लोगों की कोरोना से मौत हुई है। अब तक 87 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में विभाग द्वारा 927 लोगों के सैंपल लिये गए हैं। अब जिला में 511 लोग कोरोना से एक्टिव है।
विज्ञापन

इन क्षेत्रों से मिले कोरोना संक्रमित
शुक्रवार को धारूहेड़ा से 46, रेवाड़ी शहर के राजीव नगर से 25, कुतुबपुर से 10, गुड़ियानी से 7, गुरावड़ा से 6, गंगायचा से 4, भाड़ावास से 2 व डहीना से 2 नागरिक कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिनमें 29 स्कूली विद्यार्थी भी शामिल है। सभी संक्रमितों को होम आइसोलेट कर उनके संपर्क में आए लोगों की सैंपल प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। संक्रमितों की कोरोना वैक्सीन की डोज प्रक्रिया चालू कर दी गई है।
इन क्षेत्रों से हुए ठीक
रेवाड़ी शहर से 43, मीरपुर से 7, बावल से 8, धारूहेड़ा से 17, कोसली से 6, मनचंदा सोसायटी से 3, कारौली से 1, नांगल जमालपुर सेे 1, गुड़ियानी से 1 व ढोकिया से 1 नागरिकों ने कोरोना को मात दी हैं। डिस्चार्ज होने के बाद भी उनकी निगरानी रखी जा रही है।
निर्धारित समय के बाद भी कोसली में खुले बाजार
कोविड संक्रमण के कारण सरकार की ओर से शाम को छह बजे के बाद सभी बाजारों को बंद रखने के आदेश दिए गए है, लेकिन निर्धारित समय के बाद कोसली के बाजार खुले रहे। हालांकि इस दौरान बाजार में पुलिस कर्मी भी दिखाई दिए, लेकिन दुकानदारों पर कोई लगाम नहीं लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें