रामपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में पड़ोस में किराए पर रहने वाले एक युुवक ने कमरे में अकेला खेल रहा करीब पांच वर्षीय मासूम के साथ कुकर्म कर जान से मारने का प्रयास किया। बच्चे द्वारा चिल्लाने पर आरोपी वहां से फरार हो गया। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शिकायत के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुुसार पश्चिम बंगाल के 24 परगना निवासी एक व्यक्ति अपने परिवार सहित थाना क्षेत्र के एक गांव में किराए के मकान में रह रहा है। 19 अप्रैल को दिन पीड़ित का पिता गांव में ही एक दुकान से सामान लेने के लिए गया था तथा बच्चा घर में अकेला था। इसी दौरान मौका पाकर पड़ोस में किराए के मकान में रहने वाले उड़ीसा निवासी किशनचंद पंडा ने मासूम के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। शोर मचाने पर आरोपी ने बच्चे को मारने का प्रयास किया। इसी दौरान पीड़ित बच्चे का पिता आ गया। इसके बाद आरोपी मौका पाकर वहां से फरार हो गया। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शिकायत के बाद भादसां की धारा 307, 377, 323 व 6 पोस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।