संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। गुरुग्राम स्थित डीपीजी काॅलेज में 7 व 8 सितंबर को आयोजित राज्यस्तरीय बेंच प्रेस प्रतियोगिता में रेवाड़ी की टीम ने कई पदक जीते हैं।
पदक विजेता खिलाड़ी खिलाड़ी एशियन बॉडी बिल्डिंग एवं फिजिक स्पोर्ट्स फेडरेशन के महानिदेशक अमित स्वामी के आवास पर पहुंचे। यहां अमित स्वामी ने खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए शुभकामनाएं दीं। कहा कि खिलाड़ियों ने मेहनत के बलबूते पदक अर्जित किए हैं।
प्रतियोगिता में सब जूनियर में पूजा यादव ने 66 किलो में रजत पदक, जूनियर में कपिल ने 53 किलो में स्वर्ण पदक, सीनियर महिला में शिवानी यादव ने 84 किलो में स्वर्ण पदक, सीनियर महिला में रश्मि ने 66 किलो में रजत पदक, सीनियर पुरुष में किरणदीप ने 83 किलो में कांस्य पदक, सीनियर पुरुष में उधल सिंह ने 105 किलो भार वर्ग में रजत पदक जीता।
सीनियर पुरुष में प्रद्युम्न यादव ने 105 किलो में रजत पदक, मास्टर्स कैटेगरी महिला में आशा रानी ने 84 किलो में दो स्वर्ण पदक, मास्टर्स कैटेगरी पुरुष में विनोद कुमार ने 83 किलो भाग वर्ग में कांस्य पदक जीता। सब जूनियर महिला वर्ग में ओवरऑल प्रतियोगिता में तृतीय स्थान और मास्टर्स व सीनियर वर्ग में ओवरऑल में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ।