फोटो: 10रेवाड़ी। विद्यार्थियों को डेमो देकर हाथ धोने की आदतों के बारे में जानकारी देती विद्
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। गांव राजपुरा इस्तमुरार स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय में हैंड वाश डे मनाया गया। इस उपलक्ष्य में विद्यालय की मुखिया संतोष कुमारी ने बच्चों को भोजन से पहले और बाद में हाथ धोने के लिए प्रेरित किया। कक्षा छठी, सातवीं और आठवीं के विद्यार्थियों को डेमो देकर हाथ धोने के तरीके के बारे में जानकारी दी गई। मिड डे मील की इंचार्ज सरोज कुमारी ने सफाई के प्रति जागरूक किया। कुक तारा देवी, प्रियंका नीलम, कमलेश को बताया कि बच्चों को मिड डे मील से पूर्व हाथ धोकर ही खाना परोसें। इस अवसर पर विद्यालय के स्टाफ में सविता कुमारी, रेखा यादव, मोनिका, रजनी यादव, भूप सिंह, बाबू विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे।