रेवाड़ी। श्री घंटेश्वर महादेव मंदिर आदर्श रामलीला के ओर से इस वर्ष 2025 में 56वें रामलीला महोत्सव के संदर्भ में मंदिर परिसर में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अनुकूल कुमार शर्मा को सर्वसम्मति से प्रधान नियुक्त किया गया। रामलीला के प्रधान जानेमाने समाजसेवी एवं प्रदेश अध्यक्ष सर्व भारतीय ब्राह्मण समाज हैं।
अनुकूल कुमार शर्मा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में इस वर्ष रामलीला को आकर्षक साजसज्जा व प्रभावशाली मंचन करने के बारे में विचार विमर्श किया गया।
प्रधान ने अपनी कार्यकारिणी का गठन भी किया जिसमें अशोक शर्मा को मुख्य संरक्षक, संजय बत्रा व रमेश वशिष्ठ को संरक्षक, श्याम सुंदर गुप्ता को वरिष्ठ उप प्रधान, संतोष सोनी को उप प्रधान, याद के. सुगंध को सचिव नियुक्त किया गया।
सुभाष गुप्ता को उप सचिव, महेश शर्मा पटवारी को कोषाध्यक्ष, प्रेम प्रकाश शर्मा व सुरेश सेन को चेयरमेन, राजेंद्र प्रसाद मुदगिल एडवोकेट, पवन वत्स एडवोकेट व लोकेश गोयल एडवोकेट को सलाहकार नियुक्त किया गया।
रामलीला के निर्देशकों भारत भूषण कश्यप और राजेश पंवार ने बताया कि ललित सैनी, विजय पंवार, हिमांशु गुप्ता, संजय सैनी, लवली सोनी, मनीष कुमार, विकास गुप्ता, सुनील भटनागर, रूपेश गुप्ता, अजय कुमार, बाबू लाल गुप्ता, नानक चंद आदि को अनेक जिम्मेदारियां सौंपी गई है।
रामलीला के सचिव याद के. सुगंध ने बताया कि रामलीला के आकर्षक और बेहतरीन प्रस्तुतिकरण के उद्देश्य से कलाकारों द्वारा रामलीला की रिहर्सल बड़े जोरशोर व उत्साह से प्रारंभ कर दी गई है। कलाकार अपने-अपने किरदारों को बड़ी ही सजीवता से निभाने की तैयारी में जुटे गए हैं।