फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सात गोशालाओं को 59 लाख 45 हजार की सहायता राशि वितरित

विज्ञापन
विधायक अनिल यादव का आभार जताते लोग। स्रोत : प्रवक्ता
विज्ञापन
कोसली। विधायक अनिल यादव ने नाहड़ रोड स्थित अपने कार्यालय पर कोसली हलके की सात गोशालाओं को 59 लाख 45 हजार 850 रुपये की राशि के चेक प्रदान किए।
विज्ञापन

इस अवसर पर विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में गोशालाओं को पूरा संरक्षण दे रही है। गो सेवा आयोग के माध्यम से इन संस्थाओं को सहयोग मिल रहा है। विधायक ने बताया कि यह राशि विकास कार्यों और बेसहारा गोवंश की सेवा में खर्च होगी।
विज्ञापन

जिन गोशालाओं को सहायता राशि दी गई। इनमें नांगलिया रणमोख की महर्षि दयानंद धर्मार्थ संस्था, जाटूसाना की शिव मोहन गोशाला, कोसली की बाबा मुक्तेश्वर पुरी गोशाला, डहीना की श्रीकृष्ण गोशाला सेवा समिति, रालियावास की असपाम फाउंडेशन गोशाला, डहीना की यदुवंशी गो सेवा समिति और बालधन खुर्द की श्री शिव कृष्ण गोशाला शामिल हैं।
विज्ञापन

गोशाला संचालकों ने विधायक व प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सहयोग गौ सेवा के कार्यों को गति देगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें