उच्चाधिकारी को ज्ञापन सौंपते कृषि विभाग के कर्मचारी।
- फोटो : Rewari
रेवाड़ी। कृषि विभाग अधिकारी संगठन की ओर से बुधवार को कृषि विभाग कार्यालय में बैठक की गई। इसमें कृषि विकास अधिकारियों द्वारा किसानों को आ रहीं समस्याओं पर चर्चा की गई। जिला प्रधान ने जिले के किसानों से अपील की है कि खाद की मात्रा का सही प्रयोग करें। क्योंकि, ज्यादा खाद डालने से मिट्टी की उपजाऊ शक्ति कम हो जाती है।
उन्होंने बताया कि किसान कृषि विभाग के अधिकारियों से खाद, बीज व दवाइयों की जानकारी ले सकते हैं। इस दौरान कृषि विभाग के अधिकारियों ने समस्याओं को लेकर उच्चाधिकारियों को ज्ञापन भी सौंपा। साथ ही उच्चाधिकारियों ने समस्याओं के समाधान का भी आश्वासन दिया। इस अवसर पर सभी खंड कृषि अधिकारी व कृषि विकास अधिकारी भी मौजूद थे। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान डॉ. संजय यादव ने की।