फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिजिटल प्रदर्शनी का शुभारंभ सोमवार से

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में देश भर में आजादी का अमृत महोत्सव गरिमामयी ढंग से मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग हरियाणा द्वारा भारत के स्वतंत्रता संग्राम में हरियाणा के योगदान पर आधारित डिजिटल प्रदर्शनी तैयार की गई है। इसका बाल भवन रेवाड़ी के ऑडिटोरियम में 15 नवंबर से 17 नवंबर तक प्रदर्शन किया जाएगा। हरियाणा सरकार में सहकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री डा. बनवारी लाल सोमवार को सुबह 10 बजे डिजिटल प्रदर्शनी का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर कोसली के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव सहित जिला प्रशासन की ओर से डीसी यशेंद्र सिंह उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन

डीआईपीआरओ दिनेश कुमार ने विभाग के महानिदेशक डॉ. अमित कुमार अग्रवाल व उपायुक्त के मार्गदर्शन में प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस प्रदर्शनी में डिजिटल क्लीप ऑन बोर्ड स्थापित किए गए हैं। प्रदर्शनी में स्वतंत्रता संग्राम में स्थानीय व गुमनाम नायकों से संबंधित लेखों एवं फोटोज के साथ-साथ वर्ष 1966 में हरियाणा के गठन के बाद से अब तक हरियाणा में हुए विकास की तुलनात्मक जानकारी उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने बताया कि इस प्रदर्शनी के माध्यम से एक ओर जहां लोगों को स्वतंत्रता संग्राम में हरियाणा के योगदान की जानकारी मिलेगी वहीं विद्यार्थियों को भी इस प्रदर्शनी के माध्यम से जरूरी एवं ज्ञानवर्धक जानकारी उपलब्ध होगी।
साथ ही हरियाणा विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से प्रदत्त कानूनी सेवाओं की जानकारी देते डिस्पले बोर्ड भी प्रदर्शनी में शामिल किए गए हैं। उन्होंने आमजन व जिले के सरकारी व प्राइवेट स्कूल के विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे इस डिजिटल प्रदर्शनी में पहुंचकर इसका लाभ उठाएं।
विज्ञापन

प्रदेशभर के प्रत्येक जिला को प्रदर्शनी के माध्यम से किया जा रहा है कवर
डीआईपीआरओ दिनेश कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने ‘आजादी के आंदोलन में हरियाणा का योगदान’ विषय पर चण्डीगढ़ स्थित हरियाणा सिविल सचिवालय में डिजिटल प्रदर्शनी का विगत दो सितंबर को उद्घाटन किया था। अब यह प्रदर्शनी जिलावार भी आयोजित की जा रही है। बाल भवन रेवाड़ी में लगने वाली तीन दिवसीय प्रदर्शनी का समय सुबह 10 बजे से शाम 4.30 बजे तक रहेगा। जिलावार प्रदर्शनी 8 सितंबर को पंचकूला से प्रारंभ हुई थी और आगामी 5 जनवरी 2022 को कैथल में समापन होगा, ऐेसे में यह प्रदर्शनी प्रदेशभर के सभी जिलों को कवर कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें