फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: डायट ने 137 स्कूलों में समर कैंप का किया निरीक्षण

Sun, 07 Jun 2026 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान एकजुट विद्यार्थी व शिक्षक। स्रोत : विभाग - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले के 137 राजकीय विद्यालयों में चल रहे समर कैंप का निरीक्षण डायट की टीम ने किया। इस दौरान यह देखा कि गतिविधियों का बच्चों पर कितना असर पड़ा। डायट की टीम अब कैंप की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर एससीईआरटी को भेजेगी।
विज्ञापन

कक्षा 6 से 12 तक के सरकारी विद्यालयों में आयोजित समर कैंप में शामिल बच्चों ने तमाम गतिविधियों में हिस्सा लिया। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी व डायट प्राचार्य प्रदीप कुमार दहिया के निर्देश पर सभी फैकल्टी सदस्यों ने विभिन्न विद्यालयों का दौरा कर कैंप की गतिविधियों का अवलोकन किया।
संसाधन इकाई प्रभारी डॉ. सरोज यादव ने बताया कि निरीक्षण के दौरान डायट फैकल्टी और प्राचार्य की ओर से कुल 137 विद्यालयों का निरीक्षण किया गया। टीम ने विद्यार्थियों की गतिविधियों में रुचि दिखाई और कैंप के सफल संचालन में सहयोग दिया। कैंप की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर एससीईआरटी को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

डायट प्रभारी डॉ. बीर सिंह ने बताया कि इस बार समर कैंप की विशेषता विद्यार्थियों को साइन लैंग्वेज का प्रशिक्षण देना रहा। इसके लिए स्कूलों के स्मार्ट बोर्ड, टीवी और मोबाइल फोन को पीएम ई-विद्या चैनल से जोड़ा गया जहां सांकेतिक भाषा और अन्य भाषाओं से जुड़े विशेष वीडियो दिखाए गए।
इससे विद्यार्थियों को सांकेतिक भाषा के माध्यम से संवाद करने का अवसर मिला। पूरा कैंप मनोरंजक एवं गतिविधि आधारित शिक्षण पद्धति पर केंद्रित रहा। विद्यार्थियों पर पढ़ाई या होमवर्क का कोई दबाव नहीं था। सात दिनों के लिए विभाग की ओर से अलग-अलग थीम निर्धारित की गई थीं।
इनमें अभिवादन, वर्णमाला, इशारों में नाम और हस्ताक्षर करना, रास्ता पूछना, बाजार में संवाद, होटल में खाना ऑर्डर करना, ट्रैफिक नियमों की जानकारी, विभिन्न भाषाओं के वाद्य यंत्र, पारंपरिक नृत्य, चित्रकला, स्थानीय नायकों और स्वतंत्रता सेनानियों की कहानियां, बाल फिल्मों का प्रदर्शन तथा देश की नदियों, पहाड़ों और ऐतिहासिक धरोहरों से जुड़ी जानकारियां शामिल रहीं।
विद्यार्थियों ने कैंप को दैनिक जीवन में उपयोगी और व्यवहारिक कौशल विकसित करने वाला बताया। निरीक्षण कार्य में प्राचार्य प्रदीप कुमार दहिया सहित डायट के सभी प्राध्यापकों और फैकल्टी सदस्यों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें