फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उच्चतर शिक्षा विभाग के उपनिदेशक ने किया महाविद्यालयों का औचक निरीक्षण

विज्ञापन
कक्षाओं में जाकर औचक निरीक्षण करते हुए उप-निदेशक। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी। उच्चतर शिक्षा विभाग हरियाणा की ओर से उप निदेशक सीताराम शर्मा ने बुधवार को जिले के कईं महाविद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने महाविद्यालय में शिक्षा के स्तर के साथ-साथ सफाई व्यवस्था व विद्यार्थियों को दी जाने वाली सुविधाओं की जांच की। इस दौरान राजकीय महाविद्यालय कंवाली और नाहड़ का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय कंवाली के उपस्थिति रजिस्टर में जांच के दौरान पाया गया की टीचिंग स्टाफ के 36 पद स्वीकृत हैं। इनमें से 23 पद पर ही नियमित प्राध्यापक कार्यरत हैं और पांच एक्सटेंशन लेक्चरर हैं। नॉन टीचिंग के 20 पद स्वीकृत हैं, जिनमें से 12 पर ही स्थाई कर्मचारी कार्य करते हैं। निरीक्षण के दौरान डॉ. आनंद प्रकाश सहायक प्राध्यापक कंप्यूटर साइंस ने बताया कि महाविद्यालय में 50 सीसीटीवी कैमरे पूर्णतया काम कर रहे हैं जो मोबाइल से जुड़े हुए हैं।
कर्मचारियों के अभाव में पुस्तकालय का लाभ नहीं
महाविद्यालय कंवाली के सहायक प्राध्यापक अंग्रेजी व पुस्तकालय प्रभारी डॉ. अमर सिंह ने बताया कि पुस्तकालय में नियमित कर्मचारी नहीं होने के चलते छात्रों को पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है। राजकीय महाविद्यालय नाहड़ के टीचिंग स्टाफ के 18 स्वीकृत पदों में से 15 नियमित प्राध्यापक कार्यरत हैं। वर्कलोड के आधार पर 11 शिक्षक लगाए गए हैं, लेकिन इसमें से आठ यूजीसी की गाइडलाइन का पालन नहीं करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें