फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती के खिलाफ एसई दफ्तर पर किसानों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर रोड स्थित दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर किसानों और अन्य लोगों ने जिले में बिजली की अघोषित कटौती के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार और बिजली निगम को चेतावनी दी कि अगर यही हाल रहा तो बिजली कर्मचारियों की नाक में दम कर देंगे।
विज्ञापन

सोमवार सुबह करीब दस बजे बाद ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन, बिजली उपभोक्ता फोरम के अलावा जिला भर से आए सैकड़ों उपभोक्ता अधीक्षण अभियंता कार्यालय के बाहर पहुंचे और वहां नारेबाजी करके बिजली कटौती तुरंत वापस लेने और सुचारु बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराने की मांग उठाई। किसानों ने एक ज्ञापन भी दिया जिसमें बिजली कटौती की वजह से किसानों और आम आदमी के जीवन प्रभावित होने की बात कही गई।
किसानों का तर्क है कि फरवरी और मार्च में बिजली नहीं आने की वजह से किसान गेहूं की फसल में समय पर सिंचाई नहीं कर सका, जिसकी वजह से गेहूं का दाना पूरी तरह पिचक गया और उपज में काफी कमी आई। उनके अनुसार अब इस वजह से कपास की अगली फसल की बिजाई भी नहीं हो पा रही और किसानों को लगातार आर्थिक नुकसान हो रहा है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सरकार और बिजली निगम कोयले की कमी का बहाना बताकर बिजली कटौती को जायज ठहरा रहे हैं। इन्होंने कहा कि अगर कोयला की कमी है, तो सरकार ने इस का पहले इंतजाम क्यों नहीं किया ? असलियत यह है कि सरकार बिजली कटौती और कोयली की कमी बताकर बिजली बनाने वाली निजी कंपनियों को फायदा पहुंचाना चाहती है।
विज्ञापन

प्रदर्शन में ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर सरकार व बिजली निगम ने लोगों की समस्याएं हल नहीं की तो संगठन अपना आंदोलन तेज कर देगा। प्रदर्शन में उक्त संगठन के राज्य उपाध्यक्ष विजय कुमार, जिला प्रधान रामकुमार नीमोठ, राकेश कुमार, राजबीर, अमर सिंह राजपुरा, जयनारायण, अशोक, अमृतलाल, नीतु, मंजु, सीधा देवी, विक्रम उत्तम नगर, ताराचंद, शकुंतला, कैलाश, जिले सिंह, सुरेंद्र, लोकेश, विक्रम आदि ने प्रदर्शनकारियों के समक्ष अपनी बात रखी। संगठन ने प्रदर्शन में यह फैसला लिया कि बिजली की सुचारु आपूर्ति होने तक विभिन्न स्तर पर जन आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें