रेवाड़ी। एनएच-71 के समीप स्थित रामगढ़ भगवानपुर की पंचायती जमीन पर नागरिक अस्पताल को शिफ्ट करने की मांग को लेकर चल रहा ग्रामीणों का धरना जारी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता राव रोशन लाल ने की।
धरने के दौरान वक्ताओं ने कहा कि जिले के बढ़ते जनसंख्या दबाव और ट्रैफिक के मद्देनजर एनएच-71 के पास नागरिक अस्पताल का निर्माण अत्यंत आवश्यक है जिससे ग्रामीण क्षेत्रों सहित शहर के लोगों को भी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकें।
धरने में रामगढ़ भगवानपुर के साथ-साथ बुड़ाना, बुड़ानी, तुर्कियावास, फिदेड़ी, फदनी मांढैय्या कला, मीरपुर, गोकलपुर, सुनारिया, असदपुर, खटावली जाट, जाटी, कुंभावास, डोहकी, डाबड़ी, नया गांव के लोग मौजूद रहे। संवाद