फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: स्कूल अनुदान की पुरानी व्यवस्था बहाल करने की मांग

Mon, 16 Nov 2026 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हरियाणा प्राथमिक शिक्षक संघ रेवाड़ी के सदस्य। स्रोत:
विज्ञापन
रेवाड़ी। हरियाणा प्राथमिक शिक्षक संघ की जिला इकाई ने एसएनए-स्पर्श पोर्टल के माध्यम से स्कूल अनुदान के भुगतान की नई व्यवस्था का विरोध किया है। संघ ने जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी से मांग की है कि पुरानी व्यवस्था बहाल करते हुए स्कूल अनुदान पहले की तरह स्कूल प्रबंधन समिति के खातों में सीधे भेजा जाए।
विज्ञापन

संघ पदाधिकारियों ने कहा कि नई व्यवस्था में स्कूल मुखिया को पोर्टल पर बिल तैयार करना पड़ता है और भुगतान खंड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से होता है। सामान खरीदने से पहले जीएसटी बिल और कोटेशन जुटाना तथा छोटी-मोटी मरम्मत के लिए मजदूरों के पैन और बैंक खाते का विवरण लेना व्यावहारिक रूप से कठिन है।
प्राथमिक विद्यालयों में लिपिकीय कर्मचारियों की कमी के कारण इसका अतिरिक्त भार शिक्षकों पर पड़ता है। समिति के खातों में सीधे अनुदान मिलने से जरूरी खरीद और मरम्मत समय पर हो सकेगी।
विज्ञापन

संघ ने सेवारत नियमित प्राथमिक शिक्षकों के एसीपी प्रकरण केवल एचटेट उत्तीर्ण नहीं होने के आधार पर रोकने के निर्देशों पर पुनर्विचार करने की मांग की। साथ ही जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में अनुभाग अधिकारी नियुक्त करने की मांग उठाई, ताकि लंबित एसीपी मामलों का समयबद्ध निपटारा हो सके।
इसके अलावा स्वीकृत एलटीसी दावों के भुगतान के लिए तुरंत बजट जारी करने की मांग भी की गई। इस दौरान जिला प्रधान लखन यादव, महासचिव प्रवीण यादव, राज्य उपप्रधान धर्मेंद्र यादव, संरक्षक शिव प्रकाश, पवन यादव, ब्रह्मदेव प्रधान, अशोक कुमार, नरेंद्र सिंह और डॉ. संजय सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें