फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पंखे से फंदे से लटक कर युवाक ने दी जान, मौके से मिला सुसाइड नोट

Mon, 16 Nov 2026 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
माता चौक के पास ​स्थित युवक के सुसाइड करने के बाद कमरे के बाहर खड़ा पुलिसकर्मी। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर के माता चौक के समीप किराए के कमरे में उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गांव उग्राऊ निवासी रोहित उर्फ दीपक (27) ने पंखे के सहारे फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। मौके से सुसाइड नोट भी मिला है जिसमे रोहित ने सुसाइड के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं बताया है। उसने खुदकुशी का कारण भी नहीं लिखा है। वह एक दुकान पर मोबाइल मरम्मत का काम करता था।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह दुकान पर जब पर नहीं नहीं पहुंचा तो दुकान मालिक ने एक कर्मचारी को उसे बुलाने के लिए कमरे पर भेजा था। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद भी अंदर से कोई जवाब नहीं मिला।
कर्मचारी ने जंगले से अंदर देखा तो रोहित का शव पंखे से लटका था। सूचना मिलने पर जगन गेट चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा। पुलिस को कमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन

रोहति 10 साल से रेवाड़ी में रह रहा था। पिछले पांच साल से बस स्टैंड के पास स्थित द मोबाइल स्टोर पर मोबाइल रिपेयरिंग का काम करता था।
पुलिस को कमरे से मिले सुसाइड नोट में रोहित ने अपनी मौत का जिम्मेदार खुद को बताया है। सुसाइड नोट में उसने घर के मोबाइल का नंबर लिखकर शव परिजनों को सौंपने की बात लिखी है। रोहित अपने परिवार में सबसे बड़ा था। उसके दो छोटे भाई हैं। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है।
शनिवार रात कमरे पर आया था रोहित:
रोहित शनिवार रात करीब नौ बजे दुकान से अपने कमरे पर आया था। रविवार को वह दुकान पर नहीं पहुंचा। सोमवार सुबह करीब 10 बजे भी जब वह दुकान पर नहीं आया तो दुकान मालिक ने एक कर्मचारी को उसे बुलाने के लिए कमरे पर भेजा। कर्मचारी ने वहां पहुंचकर दरवाजा खटखटाया और आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। इसके बाद कर्मचारी ने जंगले से अंदर झांककर देखा तो रोहित का शव पंखे से लटका हुआ था। उसने तुरंत दुकान मालिक और अन्य साथियों को सूचना दी। इसके बाद डायल 112 पर पुलिस और एंबुलेंस को बुलाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा और जांच शुरू की।


वर्जन:
सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। कमरे से सुसाइड नोट बरामद हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है। परिजनों के पहुंचने के बाद नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी। संदीप, चौकी प्रभारी, जगन गेट।

माता चौक के पास स्थित युवक के सुसाइड करने के बाद कमरे के बाहर खड़ा पुलिसकर्मी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें