फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: राज्यस्तरीय स्कूली शूटिंग प्रतियोगिता जल्द आयोजित करवाने की मांग

विज्ञापन
07 सुनिता
विज्ञापन
रोहतक। राज्यस्तरीय स्कूली शूटिंग प्रतियोगिता नहीं होने के कारण खिलाड़ी व अभिभावक रोष में हैं। शिक्षा विभाग की ओर से स्कूली खेल प्रतियोगिता आयोजित करवाई जा रही है। कुश्ती, दौड़, जिम्नास्टिक, क्रिकेट व अन्य खेल प्रतियोगिताएं आयोजित हो चुकी हैं लेकिन शूटिंग की प्रतियोगिता दो से ज्यादा बार स्थगित हो चुकी है। खिलाड़ियों व अभिभावकों ने राज्यस्तरीय स्कूली शूटिंग प्रतियोगिता जल्द आयोजित करवाने की मांग की। प्रत्येक जिले से शूटिंग में 36 खिलाड़ी भाग लेंगे।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग की ओर से होने वाली शूटिंग प्रतियोगिता कई बार स्थगित होने के कारण खिलाड़ियों व अभिभावकों ने विरोध जताया। खिलाड़ियों ने बताया कि यह प्रतियोगिता 3 से 5 अक्तूबर तक सिरसा में होनी थी लेकिन इसे स्थगित कर दिया गया। फिर यह प्रतियोगिता 15 से 17 अक्तूबर तक गुरुग्राम में होनी थी लेकिन दोबारा पोस्टपोन कर दिया गया। अभिभावकों ने बताया कि सरकारी शूटिंग रेंज नहीं होने के कारण प्रतियोगिता को बार-बार स्थगित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में सरकारी शूटिंग रेंज नहीं है।


शूटिंग रेंज व सुविधा नहीं होने का कारण बताया
जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी गुरुग्राम ने निदेशक शिक्षा विभाग पंचकूला को पत्र लिखकर शूटिंग प्रतियोगिताओं को गुरुग्राम से बाहर किसी अन्य जिले में स्थानांतरित करने का अनुरोध किया है। जिले में शूटिंग की आवश्यक रेंज या सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं जिसके कारण शूटिंग गेम का सफल आयोजन असंभव है।
विज्ञापन



प्रतियोगिता के बार-बार स्थगित होने से परेशानी हो रही है क्योंकि बच्चे तैयारी कर रहे हैं। दो से तीन बार प्रतियोगिता स्थगित हो चुकी है। प्रतियोगिता जल्द करवानी चाहिए।
विज्ञापन

- प्रवीन, अभिभावक

सरकारी शूटिंग रेंज नहीं होने के कारण प्रतियोगिता को बार-बार स्थगित किया जा रहा है। प्रदेश में सरकारी शूटिंग रेंज नहीं है।

- सुनीता, अभिभावक

07 सुनिता

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें