फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: खेल मंत्री से प्रतिभावान महिलाओं को सम्मानित करने की मांग

Sat, 03 Oct 2026 12:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
धारूहेड़ा। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और सामाजिक कार्यों को बढ़ावा देने वाली संस्था मेरी बेटी मेरा अभिमान के प्रतिनिधिमंडल ने पलवल में हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिभाशाली महिलाओं को सम्मानित करने की मांग की गई।
विज्ञापन

संस्था की ओर से धारूहेड़ा में खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने वाली प्रतिभावान महिलाओं को सम्मानित करने के लिए कार्यक्रम आयोजित करने की योजना के बारे में खेल मंत्री को जानकारी दी गई। महिलाओं और खिलाड़ियों को खेलों से जोड़ने, उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने पर विचार-विमर्श किया गया।
संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि ‘मेरी बेटी मेरा अभिमान’ पिछले करीब 15 वर्षों से सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय है। संस्था जरूरतमंद कन्याओं की शादी में सहयोग, गरीब व असहाय बच्चों की मदद तथा महिलाओं को उनके अधिकारों और दायित्वों के प्रति जागरूक करने के लिए कार्यक्रम आयोजित करती है।
विज्ञापन

खेल मंत्री गौरव गौतम ने खेल और युवाओं से जुड़े विषयों पर अपने विचार साझा करते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर राकेश राव जोनियावास, एडवोकेट अनिल यादव, चिराग यादव और निशा सोनी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें