फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: नगर परिषद को नगर निगम बनाए जाने की मांग तेज

विज्ञापन
डीसी को ज्ञापन देते लोग। स्रोत : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
रेवाड़ी। नगर परिषद को नगर निगम का दर्जा देने की मांग को लेकर बड़ी संख्या में लोग डीसी अभिषेक मीणा से मिलने पहुंचे। इस दौरान लोगों ने मांग की है कि रेवाड़ी शहर की बढ़ती जनसंख्या और विस्तार को देखते हुए नगर परिषद को नगर निगम में बदला जाना चाहिए।
विज्ञापन

जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों ने बताया कि रेवाड़ी की आबादी 3 लाख से अधिक हो चुकी है जो नगर निगम बनाए जाने की पात्रता को पूरा करती है। उन्होंने यह भी कहा कि पहले भी इस संबंध में वादे किए गए थे मगर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
मनोज ने कहा कि रेवाड़ी की जनसंख्या और शहरी सुविधाओं की जरूरतों को देखते हुए नगर निगम की स्थापना आवश्यक है। लंबे समय से लोग इस माँग को लेकर आवाज उठा रहे हैं, लेकिन अब तक इस पर कोई गंभीरता नहीं दिखाई गई। भाजपा ने घोषणा पत्र में नगर निगम बनाने को कहा था, मगर वादा पूरा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

लोगों ने मांग की है कि प्रशासन इस पर शीघ्र निर्णय ले और उचित कदम उठाए। साथ ही यह भी घोषणा की गई कि यदि जल्द इस दिशा में कोई पहल नहीं होती है, तो एक जन अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें