फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: वरिष्ठ नागरिकों के लिए लगाया निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

विज्ञापन
फोटो : 24वरिष्ठ नागरिकों के लिए लगा निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर। स्रोत : डीपीआरओ
विज्ञापन
रेवाड़ी। सम्मान से जीवन, अधिकार से रक्षा अभियान के अंतर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से एडीआर सेंटर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसमें वरिष्ठ नागरिकों को सामान्य स्वास्थ्य जांच, रक्तचाप, शुगर स्तर, हृदय रोग संबंधी परीक्षण, तथा चिकित्सकीय परामर्श की सुविधा प्रदान की गई।
विज्ञापन

मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव अमित वर्मा ने शिविर में आए वरिष्ठ नागरिकों को उनके विधिक अधिकारों, विधिक सहायता योजनाओं, एवं नालसा हेल्पलाइन 15100 के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों को वरिष्ठ नागरिकों का अभिभावक एवं भरण-पोषण अधिनियम, 2007 के प्रावधानों से अवगत कराया, जिसके तहत वे अपने बच्चों अथवा अभिभावकों से भरण-पोषण एवं देखभाल की वैधानिक मांग कर सकते हैं।
विज्ञापन

साथ ही, उन्हें निशुल्क विधिक सहायता, सरकारी योजनाएं, पेंशन, स्वास्थ्य सेवाएं एवं शोषण अथवा उपेक्षा से सुरक्षा से संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी भी प्रदान की गई।
विज्ञापन


वरिष्ठ नागरिकों ने शिविर में उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के समाधान हेतु विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें