फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कोसली कस्बे का मास्टर प्लान तैयार करने की उठाई मांग

Fri, 06 Mar 2026 11:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। विधानसभा में कोसली क्षेत्र की मांगों को रखते कोसली विधायक अनिल यादव। स्रोत: प्रवक्ता
विज्ञापन
कोसली। विधायक अनिल यादव ने विधानसभा में शून्य काल में कोसली कस्बे का मास्टर प्लान तैयार करने, कृष्ण नगर महिला महाविद्यालय को विश्वविद्यालय का दर्जा देने की मांग उठाई। उन्होंने मुख्यमंत्री से इन मांगों को शीघ्र पूरा करवाने का अनुरोध किया।
विज्ञापन

विधायक ने कोसली के विकास के लिए दी गई 768.4 करोड़ रुपये देने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया। स्वास्थ्य सुविधाओं पर 105 करोड़ रुपये प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री तथा स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव का आभार व्यक्त किया।
अनिल यादव ने कहा कि स्टेट हाई-वे 19 रेवाड़ी से महेंद्रगढ़ वाया डहीना सडक़ मार्ग को फोरलेन बनाया जाए। कोसली एसडीएच को 50 बेड से बढ़ाकर इसे 100 बिस्तरों का अस्पताल बनाया जाए।
विज्ञापन

कृष्णनगर लूला अहीर महिला महाविद्यालय को महिला विश्वविद्यालय का दर्जा देने की भी मांग रखी। उन्होंने डहीना पीएचसी को अपग्रेड कर इसे सीएचसी का दर्जा प्रदान करने का मुख्यमंत्री से अनुरोध किया।
विधायक ने कहा कि कोसली में फिलहाल एक हुडा सेक्टर है, जिसमें 80 प्रतिशत से ज्यादा मकान बन चुके हैं। सेक्टर में जगह ना होने के कारण कस्बा में अवैध कालोनियां पनप रही हैं।
उन्होंने अवैध कालोनियों को नियमित किए जाने व कोसली का नया मास्टर प्लान तैयार करने की मांग रखी। जिससे एचएसवीपी का नया सेक्टर यहां बन जाए। विधायक ने सादतनगर गांव में नर्सिंग कॉलेज के नवनिर्मित भवन में आने वाले सत्र के दौरान कक्षाएं आरंभ करवाने का सरकार से अनुरोध किया।
विज्ञापन

विधानसभा में विधायक अनिल यादव ने गांव कंवाली के खेल स्टेडियम में हॉकी एस्ट्रो टर्फ का मैदान बनवाने की प्रशासनिक अनुमति दिए जाने का अनुरोध किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें